prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज-चित्रकूट राजमार्ग स्थित पांडर गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में जीजा व साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक से शादी को कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। हादसे की घटना की जानकारी होने पर शादी की जश्न मना रहे घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना के मवैया गांव निवासी पंचम लाल के पुत्री की शादी दो जुलाई को है। शनिवार को पंचम का पुत्र पवन कुमार करछना बसही खाई निवासी अपने बहनोई विकास पुत्र लालजी के साथ शादी को कार्ड बांटने के लिए किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। दोनों एक ही बाइक में सवार थे। शनिवार देर शाम बारा थाना के प्रयागराज-चित्रकूट राजमार्ग स्थित पांडर गांव पहुंचे। इसी बीच बरसात होने लगी।
इस दरम्यान सामने से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष टीकाराम वर्मा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले गई।