फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पूजा नहीं करने देता भाई, धर्म बदलने का बना रहा दबाव, युवती ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Sat, 16 Aug 2025 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट में एक युवती ने अपने सगे भाई पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि वह उसे पूजा नहीं करने देता। मुस्लिम धर्म के एक अधेड़ के हाथों बेचने का भी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट में एक युवती ने अपने सगे भाई पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि वह उसे पूजा नहीं करने देता। मुस्लिम धर्म के एक अधेड़ के हाथों बेचने का भी प्रयास कर रहा है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर भाई समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रितिका कुशवाहा राजापुर उचवागढ़ी की रहने वाली है। एफआईआर में उसने बताया है कि वह हिंदू है। आरोप लगाया कि उसका बड़ा भाई राहुल कुशवाहा आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ प्रयागराज के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एक वर्ष पूर्व ही वह पांच साल की जेल काटकर आया है।

आरोप है कि जेल से आने के कुछ दिन के बाद वह रुबिया नाम की महिला घर लाकर उसके साथ रहने लगा। रुबिया दो बच्चो की मां है औ उसका पति जेल में है। कुछ दिन बाद ही राहुल ने पूरी तरह से गैर समुदाय के घरों जैसा माहौल बना दिया।रुबिया के कहने पर वह घर में भगवान की पूजा-पाठ करने नहीं देता है। दोनों मिलकर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज करते हैं। उसकी शादी किसी अधेड़ उम्र के गैर समुदाय के व्यक्ति से कराना चाह रहे हैं जो कोलकाता में रहता है। शादी कराने के नाम पर पैसे लेकर उसे बेचना चाहते हैं। एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती ने जो भी आरोप लगाए हैं, उसके संबंध में जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें