फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में टूटा मुख्य रेलवे ट्रैक, मचा हड़कंप

विज्ञापन
फूलपुर में टूटे रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य में जुटे रेलवेकर्मी। - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
फूलपुर। फूलपुर रेलवे फाटक पर टूटे रेलवे ट्रैक से एजे पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। वहीं कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन भी काफी देर तक स्टेशन पर ही खड़ी करनी पड़ी। जानकारी होते ही रेलवे कर्मी मरम्मत कार्य में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद कासन के सहारे ट्रेनों को संचालित किया गया।
विज्ञापन

फूलपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 28-सी पर रेलवे ट्रैक की मुख्य लाइन अचानक टूट गई और इसी बीच शाम 18.20 बजे प्रयागराज से जौनपुर जा रही 54213 एजे पैसेंजर ट्रेन भी गुजर गई। इसी बीच आरपीएफ पुलिस चौकी फूलपुर में तैनात एएसआई कमलेश कुमार उधर से पैदल ही गुजर रहे थे। टूटे रेलवे ट्रैक पर उनकी नजर पड़ी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पीडब्ल्यूवाई फूलपुर को देने के साथ ही सुरक्षा कंट्रोल रूम एवं रेलवे के अन्य अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया।
इस दौरान डेमू ट्रेन को सरायचंडी स्टेशन व कुछ अन्य ट्रेनों को उग्रसेनपुर में ही जहां रोक दिया गया। वहीं वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को 18.53 बजे से 19.42 बजे तक करीब 47 मिनट फूलपुर स्टेशन पर ही खड़ी करनी पड़ी। पहुंचे रेलवे कर्मियों ने मरम्मत कर कासन के सहारे इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनें चलाई गई। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुुधवार सुबह नौ बजे प्रयागराज एवं फूलपुर से मरम्मत के लिए आई तीन गैंग रेलवेकर्मियों के साथ ही मैकेनिकल विभाग एवं सिग्नल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में टूटे रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जो देर रात तक मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें