फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फाफामऊ पुल पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर खराब, चार किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
फाफमऊ पुल पर डंफर खराब होने के कारण लगे भीषण जाम में फंसकर परेशान राहगीर। अमर उजाला
विज्ञापन
फाफामऊ गंगा पुल पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर नौ घंटे तक यातायात के लिए मुसीबत बना रहा। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे दो डंपरों की टक्कर के बाद एक क्षतिग्रस्त डंपर पुल पर ही खड़ा रहा। सुबह वाहनों का दबाव बढ़ा तो करीब 9:30 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार चार किमी तक पहुंच गई। दोपहर करीब 1:30 बजे डंपर हटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान महज 10 मिनट का रास्ता पूरा करने में वाहन चालकों को दो घंटे से अधिक लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के तेलियरगंज से फाफामऊ जा रहे डंपर से दूसरे डंपर की टक्कर हो गई। हादसे की वजह से पीछे वाला डंपर पुल पर खराब हो गया। इंजन और चेसिस में खराबी आने के कारण डंपर को आगे-पीछे नहीं किया जा सका। उसमें करीब 40 टन गिट्टी लदी थी। वहीं, हादसे के बाद आगे वाला डंपर चला गया।
दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से संचालित होने से कुछ ही देर में जाम ने विकराल रूप ले लिया। शांतिपुरम की ओर और तेलियरगंज से एमएनआईआईटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

दो हाइड्रा लगाए गए, गंगा में बहाई गई गिट्टी
सूचना पर यातायात एसीपी सुनील सिंह टीम के साथ पहुंचे और बड़े वाहनों को सहसों, अंदावा और झूंसी की ओर डायवर्ट कराया। डंपर को हटाने के लिए दो हाइड्रा लगाए गए लेकिन डंपर नहीं हटाया जा सका। इसके बाद जेसीबी की मदद से डंपर में लदी गिट्टी गंगा में बहाई गई। गिट्टी हटाने के बाद डंपर को पुल से हटाया जा सका।
वाहन छोड़कर पैदल पुल पार करने लगे लोग
जाम की वजह से कई लोग वाहन छोड़कर पैदल ही पुल पार करने लगे। बाइक और कार सवार काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। फाफामऊ से शहर की ओर आने वाले कई लोगों ने रास्ता बदल लिया जबकि कुछ लोग वापस चले गए।
कई इलाकों में थमी वाहनों की रफ्तार
फाफामऊ पुल पर लगे जाम का असर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भी दिखाई दिया। मेडिकल चौराहा, हीवेट रोड, जानसेनगंज, सोहबतियाबाग, बांगड़ चौराहा, शास्त्री पुल और धोबीघाट समेत आसपास के मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। कई जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई।
देर से पहुंचे कचहरी और कार्यालय
जाम में फंसे बाइक सवार पंकज खन्ना ने बताया कि उन्हें कचहरी जाना था। पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। करीब दो घंटे बाद किसी तरह आगे बढ़ सके। इनके अलावा काफी लोग देर से कार्यालय पहुंचे।
हादसे की वजह से डंपर के इंजन और चेसिस में खराबी आई गई थी। ऐसे में डंपर पुल पर ही फंस गया। उसमें 40 टन गिट्टी लदी थी। गिट्टी उतरवाकर डंपर हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। - सुनील सिंह, एसीपी, यातायात

फाफमऊ पुल पर डंफर खराब होने के कारण लगे भीषण जाम में फंसकर परेशान राहगीर। अमर उजाला

फाफमऊ पुल पर डंफर खराब होने के कारण लगे भीषण जाम में फंसकर परेशान राहगीर। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें