Prayagraj News : इलाहाबाद विवि पहुंचे ब्रिटिश हाईकमीशन के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
छात्रसंघ के मुद्दे पर भी की चर्चा
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने बताया कि दोनों अफसरों ने छात्रसंघ के स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानकारी ली और हैरत जताते हुए पूछा कि राजनीति की इस नर्सरी को आखिर बंद क्यों कर दिया गया। इस दौरान फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के बारे में भी पूछा और आम छात्र-छात्राओं से जानना चाहा कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने कक्षाएं और प्रयोगशालाएं भी देखीं। कुछ छात्रों से नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की और जाना चाहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर क्या है।
हाईकमीशन के अफसरों ने ऋचा से किया था संपर्क
ब्रिटिश हाईकमीशन के अफसरों ने प्रयागराज पहुंचने से पहले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह से संपर्क किया। दरअसल, ब्रिटिश हाईकमीशन के माध्यम से हर साल छात्र नेताओं का 12 सदस्यीय दल लंदन भेजा जाता है, जहां उन्हें संसद के कार्यों एवं अन्य राजनीतिक गतिविधियों के बारे में बताया जाता है। ऋचा सिंह वर्ष 2015-16 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर दल में शामिल की गईं थीं। ऋचा ने बताया कि हाईकमीशन के अफसरों ने यहां आने से पहले उनसे संपर्क किया था, ताकि छात्र-छात्राओं तक वे आसानी से पहुंच सकें।