महाकुंभ को साफ, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने संगम क्षेत्र सहित शहर भर में 53 प्लास्टिक वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। प्लास्टिक की बोतल लाने पर उन्हें इसी से बनी कैप और टीशर्ट दी जा रही है। कचरा हो गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल इन्हें तैयार किया जा रहा है।
प्रयागराज नगर निगम ने सीएसआर के जरिये सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी की मदद से प्लास्टिक बोतल डिपॉजिट मशीनें लगाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ और रेलवे क्षेत्र सहित शहर में करीब 53 मशीनें लगाई गईं हैं।
जनवरी और फरवरी में ही 37 मशीनों को विभिन्न स्थानों पर इंस्टॉल किया गया है। इन मशीनों में अब तक 80 हजार से ज्यादा इस्तेमाल हुईं बोतलें लोग जमा कर चुके हैं। संगम क्षेत्र में मशीनों को स्थाई तौर पर लगाया गया है। महाकुंभ खत्म होने के बाद वहां की मशीनों को भी शहर में लगा दिया जाएगा।
सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय ने बताया कि हम लगातार शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। महाकुंभ के खत्म होने के बाद भी इन मशीनों का संचालन जारी रहेगा।