फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
Bribery clerk arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन

-प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से ली दस हजार की रिश्वत
-एंटी करप्शन की कानपुर यूनिट की टीम ने पकड़ा, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर पंचायत चायल में कार्यरत एक लिपिक बुधवार सुबह दस हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की कानपुर यूनिट की टीम ने उसे पकड़ा। पूरामुफ्ती कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। चायल नगर पंचायत के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम आने के बाद टाउन एरिया का लिपिक (नायब मोहर्रिर) देवानंद पुत्र रोशनलाल उससे दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। हनीफ ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की कानपुर यूनिट से की थी। बुधवार सुबह एंटी करप्शन टीम कानपुर से यूनिट हेड राजीव मेहरोत्रा की अगुवाई में चायल पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता हनीफ को केमिकल लगाकर दस हजार रुपये की गड्डी दी। इसके बाद हनीफ रकम लेकर लिपिक के घर पहुंच गया। पीछे से पहुंची टीम ने आरोपी लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर संभूनाथ तिवारी ने पूरामुफ्ती कोतवाली में आरोपी लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वाराणसी स्थित विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें