सड़क हादसे में मृत संदीप यादव। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पहिए में फंस गई थी बाइक, बहन से मिलने जा रहा था मृतक
किशुनगंज के करीब हुई घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। बेकाबू ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहिए में बाइक फंसने से युवक काफी दूर तक घसीटता रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
अंतू थाना क्षेत्र के अधारपुर निवासी संदीप यादव 19 पुत्र रामलाल बुधवार की सुबह बाइक लेकर बहन के घर कंधई के तिवारीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला। जब वह किशुनगंज पाठक का पुरवा मोड़ के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद संदीप ट्रक के पहिए में फंस गया। जिससे उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल संदीप को पुलिस व रिश्तेदार की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।