संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ के दौरान तमाम नामी कंपनियों के बीच ब्रांड वार छिड़ा रहा। पुण्य की डुबकी लगाने आने वालों तक ब्रांड की पहुंच बनाने की खातिर कंपनियों ने अनोखे तरीके भी अपनाए। कंपनियों ने इन तरीकों से लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महाकुंभ के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर कंपनियां पहले से सजग रहींं। अदाणी समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने जहां सीएसआर फंड के जरिये लोगों तक अपनी पहुंच बनाई वहीं, पेप्सिको, कोका-कोला, आईटीसी, स्पाइस जेट, डाबर, इमामी, हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों ने लोगों तक पहुंचने के लिए अनोखी प्रचार शैली का सहारा लिया।
शीतलपेय बनाने वाली एक कंपनी ने स्नान घाट समेत मेले के भीतर कई जगह करीब 40 फुट ऊंची बोतल लगाई। रात के अंधेरे में दूर से दिखती इस बोतल ने लोगों के लिए लैंड मार्क का काम किया। यह बोतल मिलन केंद्र की तरह काम आई। त्रिवेणी रोड पर भी एक कंपनी ने मिलन स्थल बनाया। हजारों लोग रोजाना कंपनी का नाम लेते हुए यहां आने को कहते हैं।
इसी तरह धूप बत्ती कंपनी ने काफी ऊंची अगरबत्ती लगाई।