ढाई गुना हुईं एमबीबीएस की सीटें, वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जनपद स्तरीय 85 अस्पताल हैं। आईसीयू बेड, माइनर सर्जरी होती है। 200 विशेष श्रेणी के अस्पताल हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में 17 मेडिकल समेत 40 सरकारी अस्पताल थे आज 81 मेडिकल कॉलेज हैं। एमबीबीएस की सीटें ढाई गुना की गई हैं। पहले पांच हजार होती थीं अब 12 हजार से अधिक सीटें हैं। जल्द ही अमेठी में 100 सीटें मिलने वाली हैं। एमडी और एमएस की दोगुना से अधिक सीटें हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज हर जिले में खोले गए हैं, सात-आठ जिलों में खुलने बाकी हैं। अब हम पीपीपी मोड पर जा रहे हैं। निजी क्षेत्र को आकर्षित करने के लिए सब्सिडी दे रहे हैं।