फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठ्ठीगंज में युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

प्रयागराज। मुठ्ठीगंज के राजा बारा का अहाता निवासी रजत केसरवानी 23 वर्ष पुत्र भोला केसरवानी ने बुधवार शाम अपने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मुठ्ठीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक रजत अपने पूरे परिवार के साथ आहते में रहकर मजदूरी करता था। पिता रिक्शा चलता था, परिवार के दूसरे लोग भी मेहनत मजदूरी करते थे। दोपहर को रजत घर पर ही था। शाम करीब सवा छह बजे जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तब भीतर से कोई आवाज नहीं आई। जब उन लोगों ने भीतर देखा तब वह फांसी पर लटकता दिखा। यह देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिवार के लोग भी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें