प्रयागराज। मुट्ठीगंज निवासी राजेश चौधरी (32) ने घरेलू कलह से तंग आकर शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मुटठीगंज निवासी शिवमोहन के दो बेटों में राजेश मार्बल दुकान मालिक की गाड़ी चलाता था। कुछ समय पहले राजेश से विवाद के बाद उसकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था।
शनिवार रात वह खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खिड़की से भीतर झांककर देखा गया तो वहा फांसी पर लटका हुआ था। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुटठीगंज पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।