फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में नाचते समय बेहोश हुए बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा(प्रयागराज)। मेजा के गडेवरा गांव में गुरुवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा में दस साल का आयुष नाचते नाचते बेहोश हो गया। होश में न आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हो गया था।
विज्ञापन

मांडा के भवानीपुर गांव के प्रधान चंदन शुक्ला के चाचा मंगला शुक्ला के घर से गुरुवार की रात बारात मेजा थाना क्षेत्र के गडेवरा गांव गई थी। प्रधान चंदन शुक्ला का भतीजा आयुष शुक्ला (10 )पुत्र बालेश्वर शुक्ला भी परिवार वालों के साथ गया था। वह काफी देर से बारात में नाच रहा था। द्वारचार के बाद आर्केस्ट्रा होने लगा तो अन्य के साथ आयुष भी नाचने लगा। अचानक उसे चक्कर आया और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। वहां लोग सकते में आ गए। आर्केस्ट्रा रोककर तुरंत उसके मुंह पर पानी छिड़का गया लेकिन होश नहीं आया। लोग उसे लेकर पास के अस्पताल भागे। वहां डाक्टरों ने देखा तो जवाब दे दिया और कहा कि तुरंत शहर ले जाएं।
घर वाले उसे लेकर देर रात शहर स्थित अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों के देखने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घर में विलाप शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें