सीबीआई द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए दोनों अफसरों को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। बुधवार को यह कार्रवाई उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन द्वारा की गई। इसके अलावा इस मामले में विभागीय रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। शनिवार नौ मार्च को सीबीआई की टीम ने एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में तैनात सीनियर डीएसटीई नीरज पुरी गोस्वामी और डीएसटीई पीके सिंह को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया था। इन पर आरोप था कि रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकाम के इन अफसरों ने पहले बिना काम हुए ही मेजरमेंट बुक (एमबी) भर दी और फर्जी एमबी के आधार पर ठेकेदार को 12 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। एडवांस किए गए भुगतान के एवज में यह 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।