फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्कूल बस पर की बमबाजी, छात्र समेत तीन जख्मी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल बस पर बम से हमला किया। जोरदार धमाके के साथ बम के फटने से बस के भीतर बैठे छात्र-छात्राओं समेत तीन जख्मी हो गए। साथ ही बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हमले से छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। देर शाम मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास महावीर पब्लिक स्कूल है। रोज की तरह सोमवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं बस में सवार होकर घर जा रहे थे। बस में कक्षा नौ और हाईस्कूल के तकरीबन तीन दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे। बस छात्र-छात्राओं को हंडिया तक छोडऩे जाती है। स्कूल बस अभी वहां से निकलकर तकरीबन दो सौ मीटर दूर पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि एक लाल रंग की प्लेटिना बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने जबरन बस चालक लल्लन सिंह को धमकाकर बस रुकवा ली। बस के रूकने पर बदमाशों ने कंडक्टर दिलीप श्रीवास्तव से बस का गेट खोलने को कहा। तभी भीतर बैठे छात्रों ने चिल्लाकर बस का गेट न खोलने को बोला। बस में सवार छात्र बोल रहे थे कि हमारे साथी से झगड़ा हुआ है। इसलिए दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने आए हैं। इसके पहले कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने बम बस पर फेंक दिया। इस दौरान चारों-तरफ धुंआ फैल गया। बम इतने जोरदार धमाके से फटा कि हाईवे से गुजर रहे लोग भी एक बार सहम गए। बस में सवार छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। वे बस के भीतर ही चीखने-चिल्लाने लगे।
बमबाजी में बस की खिड़की का शीशा और लोहे की रॉड टूट गई। बम का छर्रा लगने से खिड़की के पास बैठा हाईस्कूल का छात्र मृदुल कुशवाहा (14) पुत्र इंद्रजीत कुशवाहा निवासी रामनाथपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दाहिने हाथ की हथेली पर बम का छर्रा लगा था। इसके अलावा कक्षा नौ के छात्र तुषार केसरवानी निवासी बलरामपुर, थाना उतरांव तथा छात्रा कोमल पुत्री मुन्ना पांडेय निवासी हरीपुर, सैदाबाद भी जख्मी हो गई थी। बमबाजी की सूचना मिलने पर स्कूल के शिक्षक और प्रभारी एसओ राकेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। मृदुल को उपचार के लिए सीएचसी बनी भेजा गया था। तुषार और कोमल को प्राथिमक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाद में सीओ फूलपुर नवीन नायक भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेन्सिक टीम ने बस में जांच-पड़ताल की। बमबाजी के पीछे छात्रों के दो गुटों में विवाद वजह सामने आ रही है। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे। विद्यालय के चेयरमैन सुधांशुधर त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बस के भीतर फटता बम तो जा सकी थी कई छात्र-छात्राओं की जान
झूंसी। महावीर पब्लिक स्कूल की बस के ऊपर की गई बमबाजी की वारदात के पीछे अब तक छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट ही वजह सामने आई है। अगर ऐसा था भी तो छात्रों के जिस गुट ने भी बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया। उसमें कई बेकसूर छात्र-छात्राओं की जान भी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बम इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज आधे किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बम के फटने के बाद भीषण धुंआा भी फैल गया था। यह तो गनीमत रही कि बम बस के भीतर नहीं फटा। शक्तिशाली बम बस की खिड़की से टकराकर वहीं फट गया। बस के कंडक्टर ने भी सूझबूझ दिखाई और बदमाशों के धमकाने पर भी बस का गेट नहीं खोला। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
स्कूल प्रबंधन मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ करेगा कार्रवाई
झूंसी। छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मामूली मारपीट के बाद बमबाजी जैसी की वारदात से स्कूल प्रबंधन भी सकते में है। स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले में लिप्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने पूरे मामले की जांच हमारे स्तर भी कराई जा रही है। जो भी छात्र पूरे प्रकरण में शामिल हैं। उनके खिलाफ विद्यालय प्रबंधन सख्त कार्रवाई करेगा।

झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो- फोटो : JHUSI

झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो- फोटो : JHUSI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें