फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचएस पर बमबाजी : स्कूली छात्रों के विवाद में फोड़े गए थे बम, ताबड़तोड़ दबिश

Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वारदात स्कूली छात्रों के दो गुटों में चल रहे विवाद को लेकर अंजाम दी गई। दोनों गुटों में यह विवाद वर्चस्व को लेकर है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ब्वॉयज हाईस्कूल के गेट पर बमबाजी की वारदात स्कूली छात्रों के विवाद में अंजाम दी गई थी। बम फोड़ने के बाद हमलावर स्कूटी से ही आजाद पार्क होकर भागे थे। फुटेज के जरिए पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान यह जानकारी जुटाई है। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में दबिश देती रही।

विज्ञापन



घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली थी। इनमें से एक फुटेज स्कूल के ठीक सामने रोड के पार स्थित रेस्टारेंट के कैमरे की थी। इसमें स्कूटीसवार तीन युवक बम फेंकते तो नजर आते हैं लेकिन स्कूटी की गति बहुत ज्यादा होने के कारण पहचान तो दूर, उनकी गाड़ी का नंबर पहचानना भी मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल गेट पर लगे कैमरे की फुटेज चेक की और इसमें हमलावरों के बारे में अहम सुराग मिला।


सूत्रों का कहना है कि फुटेज से पता चला कि हमलावर तीन थे जो एक ही स्कूटी पर सवार थे। इनमें से बीच में बैठे युवक ने सफेद रंग का शर्ट पहन रखा था। इसके बाद पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो कुछ और अहम जानकारियां मिलीं। मालूम हुआ कि बम फोड़ने के बाद तीनों युवक म्योहाल होते हुए हिंदू हॉस्टल पहुंचे और फिर आजाद पार्क के सामने से होकर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
वर्चस्व को लेकर विवाद
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वारदात स्कूली छात्रों के दो गुटों में चल रहे विवाद को लेकर अंजाम दी गई। दोनों गुटों में यह विवाद वर्चस्व को लेकर है। इन्हीं में से एक गुट से संबंधित हमलावरों ने कुछ दिन पहले सिविल लाइंस में पत्थर गिरिजाघर के पास बमबाजी की थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से इंकार करती रही। सीओ अभिषेक भारती ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सिविल लाइंस में दोपहर 12 बजे के आसपास ब्वॉयज हाईस्कूल के गेट पर बमबाजी की गई थी। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन दहशत जरूर फैल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें