फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि के छात्रावास में देर रात बमबाजी और पत्थरबाजी से छात्रों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पीसीबी और सर सुंदर लाल छात्रावास में आए दिन देर रात हो रही बमबाजी, पत्थरबाजी और मारपीट की घटनाओं से छात्रों में दहशत है। लगातार हो रहे उपद्रव के बाद इविवि प्रशासन ने छात्र आयुष कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, गोविंद कुमार, आदित्य यादव, कन्हैया, जय शंकर चंदेल, प्रवीण यादव, अंशुमान तिवारी, रिंकू कुमार, ओम गौड़, अरिहंत चौरसिया और शिवांश सिंह के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इविवि के कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह के मुताबिक, मूलरूप से अंबेडकरनगर के सुकरौली निवासी ओम गौड़ पीसीबी छात्रावास का पूर्व अंत:वासी है। आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पीसीबी छात्रावास के बीए प्रथम वर्ष के छात्रों को उकसा कर उनके साथ रोजाना देर रात सर सुंदर लाल छात्रावास व सड़क पर बमबाजी, पत्थरबाजी और गालीगलौज कर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
इससे छात्रावास में तनाव और असुरक्षा का माहौल है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छात्रों की पहचान की गई है। इसमें प्रथम वर्ष के तीन छात्र शामिल हैं। आरोप है कि कक्ष संख्या-88 में अवैध रूप से रह रहा अंकित नाम का युवक देर रात होने वाली पत्थरबाजी और बमबाजी की घटनाओं का नेतृत्व कर रहा था। छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने उसे संरक्षण दे रखा है। एसएसएल छात्रावास के कुछ छात्रों के नाम भी शिकायत में सामने आए हैं।
विज्ञापन





इविवि परिसर में हो सकती है बड़ी घटना...
एफआईआर के मुताबिक, सर सुंदर लाल छात्रावास में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रों और एक बाहरी युवक की पहचान की गई है। इविवि प्रशासन ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो परिसर में कोई बड़ी घटना हो सकती है। छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें