फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पिता के ही नक्शे कदम पर चल रहा बमबाज गुड्डू मुस्लिम का सौतला बेटा, पुलिस ने बम के साथ किया गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बेटे आबिद को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह झोले में बम लेकर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने जा रहा था। कुछ दिन पहले इसने मीट की दुकान को भी पीडीए की सील को तोड़कर खोल दिया था, जिससे अधिकारी सकते में आ गए थे। 
विज्ञापन
गुड्डू मुस्लिम का सौतेला बेटा आबिद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का सौतेला बेटा आबिद भी उसकी ही तर्ज पर चलने लगा है। खुल्दाबाद पुलिस ने उसे तब पकड़ लिया जब वह झोले में बम लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आबिद चकिया की रहने वाली चांदनी का बेटा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद यह बात सामने आई थी गुड्डू मुस्लिम उसके साथ रहता था। चौंकाने वाली बात यह थी कि घटना के कुछ दिनों बाद ही वह भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। पुलिस ने बताया कि 20 साल के आबिद को घनश्याम नगर रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर रोका गया। इस दौरान उसके पास से झोले में छह बम बरामद हुए।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अतीक अहमद के कार्यालय के पास मीट की दुकान चलाता था। जिसे 15 अप्रैल को सील कर दिया गया। यह दुकान उसे गुड्डू मुस्लिम ने ही खुलवाई थी। गौरतलब है कि इस दुकान को गिराने के लिए पीडीए ने अप्रैल में नोटिस जारी किया था। इससे पहले इसे सील भी किया गया था। इसी बीच 14 जून को दुकान खुलने पर तरह-तरह की चर्चांए शुरू हुईं तो पीडीए ने इसे फिर सील कर दिया। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें