फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में दुकान पर बमबाजी कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतम नगर में बुधवार की शाम एक दुकान पर बमबाजी कर दहशत फैलाई गई। इस मामले में कंधईपुर के रिंकू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कंधईपुर के प्रवीण यादव और पड़ोसी रिंकू यादव के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय तो आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें छुड़वा दिया लेकिन रिंकू ने मारने की धमकी दी थी। बुधवार की रात वह बाइक से राजरूपपुर में प्रवीण की दुकान पर पहुंचा। उस वक्त उसका भाई विनय बैठा हुआ था। रिंकू ने बम मार दिया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इलाके में हड़कंप मच गया। तहरीर पर रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें