फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर शव रख पांच घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय मार्ग पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो शाम चार बजे परिजनों व ग्रामीणों ने शवों को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को 15 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच लाख, हल्की चोट वाले लोगों को ढाई लाख, जमीन का पट्टा, इलाज में खर्च राशि को वापस करने और अंत्योदय कार्ड बनाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने लगभग पांच घंटे तक हाईवे की दोनों लेन को जाम रखा।

एसडीएम शिखा शंखवार, सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा समेत अन्य अफसर परिजनों को मानने पहुंचे। काफी मशक्कत व उनके आश्वासन पर परिजनों ने रात करीब 9:15 बजे राजमार्ग से शवों को हटाया। साथ ही रविवार को शवों का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
विज्ञापन


बारा के हर्रो गांव के मजरा सोनरा से 42 मजदूर धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। शंकरगढ़ के सूरवल साहनी गांव के पास बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कमला, मनोरमा और करीना की मौत हो गई थी। वहीं, नौ को एसआरएन में भर्ती कराया गया था।

ग्रामीणों की मांगें

परिजनों ने तहसील और पुलिस प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने कमला, करीना और मनोरमा के परिवारों को कृषि कार्य के लिए एक-एक एकड़ भूमि, सरकारी आवास और शौचालय स्वीकृत करने की भी मांग की। इसके बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

ट्रैक्टर से सवारी ढोने पर है प्रतिबंध

सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। किसानों के पास अक्सर मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती। वे ट्रैक्टरों का सहारा लेते हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में कई बार चालान भी किए हैं। देर रात तक एसडीएम और एसीपी बारा परिजनों को समझाते रहे लेकिन परिजनों का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें