हरियाणा के हिसार में टोल प्लाजा पर कार से कुचलने से मृत संजय शुक्ल का शव बृहस्पतिवार सुबह दुघरा गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। अचानक शव देख माता-पिता और पत्नी बिलखने लगे। मां इंद्रावती, पत्नी सविता व बड़े भाई अजय बेसुध हो गए। पिता अवध नारायण शुक्ल बेटे के शव से लिपटकर रोते रहे।
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार स्थित बाड़ोपट्टी टोल प्लाजा पर सोमवार रात हुए विवाद में टोलकर्मी संजय शुक्ल (40) की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह 10ः30 बजे जब शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। उनकी मौत से बेखबर परिजन शव देखते ही बेसुध हो गईं। मृतक के पुत्र साहिल व पुत्री खुशबू हैं। दोपहर में सिरसा स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।