मिश्रा बांध जारी फाइल फोटो मृतक राम मनोहर तिवारी
छोटी नहर में बृहस्पतिवार शाम सेवानिवृत्त सिपाही का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जारी-दगवां ग्रामसभा निवासी राम मनोहर तिवारी (68) के रूप में हुई। उनके बेटे जितेन तिवारी और धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पिता बुधवार शाम किसी काम से घर से निकले थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 50 मीटर दूर स्थित निरौधा रजबहा नहर में उनका शव उतराता मिला। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि मृतक पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।