तिलई बाजार में घरों में घुसा बारिश का पानी। संवाद
सराय अतन उर्फ नौगिरा के मजरा रसूलपुर में सरकारी नाली का निर्माण वर्षों से लंबित है। लगातार बारिश से जल निकासी न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। कई घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीणों ने सबा बानो के घर से तालाब तक करीब 150 मीटर नाली की मांग की है। लालजी के घर से भोला, मनोज कुमार और रामचंद्र के घर तक भी नाली निर्माण की जरूरत है। ग्रामीण सीताराम, दारा, लालजी, लालाराम और संगम लाल ने खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र को शिकायती पत्र सौंपा।