फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर किनारे मिला निजी बीज भंडार संचालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दयालगंज बाजार के पास नहर किनारे मंगलवार को निजी बीज भंडार संचालक ओम प्रकाश पटेल का शव मिला। सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि सिर कूंचकर हत्या की गई है। बेटे ने पिता के एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान निवासी ओम प्रकाश पटेल (45) का दयालगंज बाजार में बीज भंडार है। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे धरौली के कुछ लोग दुकान पहुंचे। वह लोग उन्हें अपने साथ ले गए। ओम प्रकाश ने बेटी रश्मि को फोन पर घर देर से पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। मोबाइल फोन पर कॉल जा रही थी जो रिसीव नहीं हो हुई।
अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार की भोर में पुलिस ने दयालगंज बाजार से करीब 100 मीटर दूर स्थित नहर के किनारे शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान की। सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस अभी इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में पिता के साथ गए उमाशंकर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी की मौत से बेटे शिवम, पत्नी रामरती देवी व बेटी रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें