विवाहिता का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
झलवा में मेला देखने के दौरान हुई थी लापता
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, सुराग न लगने पर अगले दिन सुबह पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पांच दिन बाद शनिवार दोपहर गांजा गांव के बाहर चरवाहों ने नाले में सड़ा गला शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी कटी उंगली देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। थोड़ी ही देर में शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर सैंपलिंग के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।