फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से आधा किलोमीटर दूर मिला अधेड़ का शव

Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष गांव में चार दिन से लापता 55 वर्षीय सुरेश प्रसाद का शव रविवार सुबह खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सुरेश प्रसाद 17 जून से लापता थे। उनकी पत्नी निर्मला देवी ने 17 जून को हुई मारपीट के मामले में कुछ लोगों को नामजद किया था। निर्मला देवी ने तहरीर में 1200 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय और थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें