फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरीडीह गांव में रविवार दोपहर दो बजे विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। विवाहिता के चाचा के आने पर शव को पुलिस ने फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

हरीडीह गांव निवासी राजमणि सरोज उर्फ पिंटू की पत्नी अंजली देवी (24) घर अकेली थी। पति राजमणि सरोज, सास सोना देवी, ससुर मिट्ठू लाल समेत ससुराल के लोग लूसनपुर स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के लिए गए थे। दोपहर दो बजे घर लौटे तो अंजली का शव फंदे से लटका था।
राजमणि ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। अंजली के मौत की सूचना पर टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी निवासी चाचा शेर सिंह बेटी के घर पहुंचे। बहन राखी ने बताया कि अंजली को एक साल पहले संतान प्राप्ति हुई थी लेकिन उसकी मौत हो गई थी। उसने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने कहा कि बहन से दहेज में एसी व एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उसके न मिलने पर बहन की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। यह आरोप लगाते हुए सोरांव पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बहन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें