फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

Mon, 21 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
खीरी के पटेहरा गांव में फंदे से लटक कर जान देने वाले मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के पटेहरा गांव में एक हाईस्कूल छात्र का फंदे से लटका शव मिला। पटेहरा गांव निवासी विपुल आदिवासी के 16 वर्षीय पुत्र राजा आदिवासी ने यह कदम उठाया। राजा गांव के तालाब के पास गया था। वहां उसने चारपाई बुनने वाले पट्टे के सहारे बबूल के पेड़ पर फंदा लगा लिया। वह मां शारदा इंटर कॉलेज सिरहिर में हाईस्कूल का छात्र था। राजा अपने दो भाइयों और एक बहन में था। पिता मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें