मंसूराबाद-मेण्डारा मार्ग पर राहगीरों के लिए मुसीबत बना सड़क पर जमा घरों से निकला पानी।
मेंडारा-मंसूराबाद मार्ग पर घरों का पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा रहने से फिसलन बनी हुई है। कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति अपने सबमर्सिबल पंप से पानी सड़क पर छोड़ रहा है। इस मार्ग से हजारों श्रद्धालु और आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य तीरथ लाल केसरवानी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। नर्मदा यादव और अदनान एडवोकेट ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुज यादव ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखने की बात कही है।