महरा का पुरवा, चक दाऊद नगर में शनिवार भोर में नौवीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पायल विश्वकर्मा (15) पुत्री अरविंद विश्वकर्मा कक्षा नौ की छात्रा थी। पिता क्षेत्र में साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते हैं। पिता का अनुसार, शनिवार सुबह पायल खपरैल वाले कमरे में लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ देर में नैनी पुलिस भी पहुंची।
इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पलक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी।
सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।