फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला 11वीं की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुहा गांव में शुक्रवार आधी रात बाद नाना-नानी के साथ रह रही 11वीं की छात्रा का शव घर के अंदर पंखे में दुपट्टे के बनाए फंदे के सहारे लटका मिला। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर नाना कमरे गए तो छात्रा फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन

शंकरगढ़ नारीबारी के अजय कुमार पुणे में निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी अनुष्का (16) अपने नाना रामहित निषाद के पास बलुहा (मेजारोड) में रहकर पढ़ाई करती थी। रामहित के मुताबिक, अनुष्का शुक्रवार रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी।
सुबह वह देर तक सोकर नहीं उठी तो उसके कमरे के बाहर से खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे से लटका था। जानकारी पुलिस को दी गई। मेजा थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि नाना भी अनुष्का की मौत की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन असल वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें