थरवई के जंगल में युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
लखरावां की एक महिला हुई है गायब
जिस गांव में जमीन के अंदर लाश मिली है उसी गांव लखरावां की एक विवाहिता निशा यादव (30) पत्नी नीरज यादव भी 10 दिन से गायब है। उसके परिजन भी शव की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे, लेकिन वह महिला नहीं निकली। क्योंकि लखरावां की जो महिला गायब हुई है वह चार बच्चों की मां है। वह हमेशा साड़ी पहनती थी। उसकी उम्र भी 30-35 वर्ष के आसपास थी। जबकि जो लाश गांव में मिली है उसके शरीर पर लैगिंग और टी-शर्ट थी। उम्र भी 18-20 वर्ष के करीब दिख रही है।
थरवई के जंगल में युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
अक्सर बाहर से आते हैं यहां जोड़े
ग्रामीणों की माने तो यह स्थान काफी निर्जन है और गांव से बहुत दूर है। शाम और रात की तो बात दूर है यहां पर दिन में भी कोई नहीं जाता है। इसके कारण प्रेमी जोड़े अक्सर इस बगीचे में देखे जाते हैं। जमीन भी काफी ऊबड़ खाबड़ है। आशंका जताई जा रही है कि युवती को यहां पर लाया गया था। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद हत्या करके शव को दफना दिया गया हो। या यह भी हो सकता है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को लेकर यहां दफनाया गया हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या कैसे की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।