फोटो कैप्शन: मांडा ट्रेन हादसे में मृतक आशु की फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
राजापुर गांव निवासी 20 वर्षीय आशू कुमार पुत्र राधेकृष्ण का शव बुधवार सुबह दिघिया गांव के सामने डीएफसी रेलमार्ग पर मिला। ट्रैकमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, आशू कुछ दिन पहले दिल्ली गया था। दिघिया बाजार में रिश्तेदारी की किशोरी की बीमारी से मौत की सूचना पर वह दिघिया गांव लौटा था। उसका दो दिन से मोबाइल बंद था। पुलिस प्रथमदृष्टया ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जता रही है।