फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी का दबाव बनाने पर बॉय फ्रेंड ने की किशोरी की हत्या, शव को झाड़ियों में छिपाया

Thu, 07 May 2026 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : शादी का दबाव बनाने पर एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फोन करके उसको रात में बुलाया और बाइक पर बैठाकर मऊआइमा इलाके के हरखपुर में नहर के किनारे ले गया। गले पर धारदार हथियार से  हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया। 15 दिन बाद शव को बरामद किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
किशोरी का शव मिलने के बाद मौर पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का दबाव बनाने पर नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग गर्ल फ्रेंड की हत्या कर दी। गले पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में छिपा दिया। 15 दिनों के बाद किशोरी की सड़ी गली लाश बरामद हुई है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में एक किशोरी की सड़ी-गली लाश बरामद हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। किशोर की पहचान पुलिस ने कर ली है। वह 15 दिन पहले एक युवक के साथ घर से निकली थी। अपने साथ लाखों रुपये के गहने और नकदी भी लेकर आई थी। आरोपी के खिलाफ मां ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनीपुर निवासिनी एक 17 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल सुबह घर से लाखों रुपये का आभूषण और नकदी लेकर एक युवक के साथ भाग गई थी। इसमें एक महिला की साजिश का भी पता चला था।  21 अप्रैल को गायब किशोरी की माता ने सराय इनायत थाना में बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी असमित कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा तथा किशोरी को बहला फुसलाकर का भगाने में सहयोग करने वाली महिला रिया पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन

आशंका जाहिर की थी कि उसकी बेटी से लाखों रुपये का जेवरात छीनकर अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर सकते हैं। बताया गया है कि सरायइनायत पुलिस फोरेंसिक टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर मऊआइमा थाना लाई। जहां मऊआइमा पुलिस के सहयोग से ग्राम हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाड़ी से संदिग्ध युवक की निशानदेही पर किशोरी की सड़ी गली लाश बरामद की गई। इस संबंध में एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। 


आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया शव
 
डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है उसकी लड़की से काफी पहले से जान पहचान थी और बातचीत होती थी। लड़की हमेशा शादी का दबाव बनाती थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। जिससे परेशान होकर उसने लड़की को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 20 अप्रैल को लड़की को उसने फोन करके बुलाया। बाइक पर बैठाकर नहर के पास गया। यहां पर धारदार हथियार से गले पर वार करके हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें