फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : दशहरे का मेला देखने निकले स्वीट हाउस संचालक का शव सड़क के किनारे मिला, खून से लथपथ था शव

Sun, 05 Oct 2025 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी क्षेत्र की पुरानी प्रसिद्ध मिठाई की दुकान कुशवाहा स्वीट्स के संचालक राजकुमार कुशवाहा का शव रविवार की भोर में पुरानी जीटी रोड स्थित शुआटस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
स्वीट हाउस संचालक का शव सड़क के किनारे मिला। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी क्षेत्र की पुरानी प्रसिद्ध मिठाई की दुकान कुशवाहा स्वीट्स के संचालक राजकुमार कुशवाहा का शव रविवार की भोर में पुरानी जीटी रोड स्थित शुआटस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। वह शनिवार रात 11 बजे दुकान बंद करवाने के बाद डांडी बाजार दशहरे का मेला देखने के लिए घर से निकला था।  मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी मोटर साइकिल से मिले कागजात से उसकी पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। मृतक के गले से चार तोले सोने की जंजीर और उसका मोबाइल मौके से गायब था। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ निवासी स्व. राम दुलारे कुशवाहा के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा राजकुमार कुशवाहा (40) के तीन बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद वह दुकान संभालने लगा था। शनिवार की रात अपनी मोटर साइकिल से वह डांडी का दशहरा देखने के लिए घर से निकला था।

रविवार भोर में उसका शव शुआटस के समीप सड़क के किनारे पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसकी मोटर साइकिल गिरी हुई थी और वह खून से लथपथ था। शरीर पर चोट के निशान थे। रविवार की सुबह में परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को वहां से चीर घर भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि जब वह घर से निकला था तब उसके गले में सोने के चार तोले की जंजीर थी और मोबाइल था, जो मौके से नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें