फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए पुल के नीचे यमुना में उतराया मिला मोटर मैकेनिक का शव, आधा शरीर नोचकर खा चुके थे कुत्ते

Sat, 11 Jul 2026 01:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

तीन दिन से लापता चल रहे मोटर मैकेनिक का शव नए पुल के नीचे यमुना नदी में उतराया देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
संदीप भारतीया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से लापता चल रहे मोटर मैकेनिक का शव नए पुल के नीचे यमुना नदी में उतराया देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव का आधा से ज्यादा हिस्सा कुत्ते नोचकर खा गए थे। मैकेनिक को आठ जुलाई को पुल के नीचे देखा गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


संदीप भारतीया (24) पुत्र दिनेश भारतीय उम्र 24 निवासी अंबेडकर नगर का शव नए यमुना पुल के नीचे नदी में उतराया मिला। वह आठ जुलाई को शाम छह बजे नए पुल के नीचे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। संदीप की मौत को लेकर परिजन आशंका जाता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि शव की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी, दांया पैर और कमर का काफी हिस्सा कुत्ते नोच कर खा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें