हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वर्दी में सिपाही का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वर्दी में सिपाही का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या और ट्रेन से कटने दोनों बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। सिपाही की बाइक रेलवे पटरी के किनारे पुराने जीटी रोड पर खड़ी मिली, जिसमें चाबी भी लगी थी।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही अमरनाथ यादव (42) की ड्यूटी इस समय पुलिस लाइन में थी। शुक्रवार की शाम को वह घर से पुलिस लाइन के लिए निकले थे, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह रेलवे फ्लाईओवर की तरफ से गुजर रहे ग्रामीणों को फ्लाईओवर के पास स्थित एक मंदिर के पास सिपाही का शव पड़ा मिला। सिर का आधा हिस्सा पूरी तरह से गायब था। सिपाही का परिवार हंडिया थाने में स्थित सरकारी आवास में ही रहता है। अमरनाथ करीब 15 वर्ष पहले हंडिया में तैनात थे। तब उनको यहां सरकारी आवास एलॉट किया गया था। इसके बाद वह उतरांव समेत कई थानों में तैनात हुए लेकिन आवास नहीं बदला।