फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेलवे ट्रैक पर मिला 11वीं के छात्र का शव, हत्या की आशंका

Fri, 16 Jan 2026 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन दिन से लापता 11वीं के छात्र मिथुन (18) का शव बुधवार को कौशाम्बी के सैयद सरावां रेलवे ट्रैक के पास मिला। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी प्रयागराज ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से लापता 11वीं के छात्र मिथुन (18) का शव बुधवार को कौशाम्बी के सैयद सरावां रेलवे ट्रैक के पास मिला। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी प्रयागराज ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के छोटी पवैया निवासी सोहन लाल प्रयागराज में ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके चार बेटों में सबसे छोटा मिथुन भरवारी कस्बा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। पढ़ाई के साथ वह स्काउट भी था। मिथुन के बड़े भाई मिथलेश ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर से स्काउट की ड्रेस पहन कर स्कूल के लिए निकला था।

देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह मिथुन का शव सैयद सरावां रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। बृहस्पतिवार दोपहर को खोजते हुए मिथलेश एसआरएन अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो उसे मिथुन का शव मिला।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिवार स्तब्ध है। मिथलेश ने भाई मिथुन की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव मिला था। पहचान के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें