फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तालाब में उतराता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
गौहनिया -मृतक हनुमंत लाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
घूरपुर के कांटी गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने शव की पहचान 40 वर्षीय हनुमंत लाल के रूप में की। वे रविवार से लापता थे और घर नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक हनुमंत लाल पुत्र गोवर्धन, कांटी थाना घूरपुर के निवासी थे। उनका शव घर के पास स्थित तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर शक जताया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हनुमंत लाल अपने चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी, मां नईकी देवी और दोनों बेटे प्रवेश तथा प्रदीप हैं।

गौहनिया -मृतक हनुमंत लाल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें