परिजनों का आरोप, पूर्व की रंजिश में की गई हत्या
आराधना ने आरोप लगाया कि उसके भाई की रंजिश में हत्या की गई है। पिछले साल अप्रैल में उस पर जानलेवा हमला किया गया था। लोहे की राॅड व तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया गया था। कैनवसीर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चला गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह ठीक हो सका था। बहन ने आरोप लगाया कि मामले में भी कैंट पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि, कुल छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही मुकदमे में चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है।