फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आंधी-तूफान के बाद संगम क्षेत्र में डूबी नावें, कई जगह गिरे पेड़

Fri, 29 May 2026 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में बृहस्पतिवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। हालांकि, शहर में कुछ जगहों पर नुकसान भी हुआ। सैकड़ों होर्डिंग-बैनर के अलावा शहर में कई पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में बृहस्पतिवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। हालांकि, शहर में कुछ जगहों पर नुकसान भी हुआ। सैकड़ों होर्डिंग-बैनर के अलावा शहर में कई पेड़ गिर गए।आंधी की वजह से संगम तट पर सजीं कई अस्थायी दुकानें ध्वस्त हो गईं। कई नावें पानी में डूब गईं। शुक्रवार सुबह नाविक अपनी सुरक्षा जैकेट और नावों को सुखाते व ठीक करते नजर आए। शहर के भीतर भी आंधी ने जमकर कहर बरपाया।

विज्ञापन


राहगीरों और शहरियों को कड़कड़ाती धूप से बचाने के लिए हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास लगाया गया विशाल ग्रीन शेड तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। विश्वविद्यालय चौराहे के पास स्थित हॉस्टल और नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि कोई उसकी जद में नहीं आया। सुबह इन रास्तों पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आंधी तूफान का असर संगम क्षेत्र में भी देखने को मिली। अस्थायी दुकानें तहस-नहस हो गईं। - फोटो : अमर उजाला।

जलजमाव और कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबत

बारिश के बाद शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल एक बार फिर खुल गई। बांध रोड, हिंदू हॉस्टल चौराहा, मेडिकल चौराहा, ओमप्रकाश सभासद मार्ग, धुस्सा स्थित लालबाग कॉलोनी के बगल में, बैहरना पावर हाउस और केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) मुख्यालय के गेट पर भारी जलजमाव हो गया। बारिश से परेड क्षेत्र में बना ओपन एयर जिम डूब गया। बांध रोड और संगम मार्ग पर पानी भरने और उसके बाद फैले कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलना तक दूभर हो गया।

आंधी तूफान का असर संगम क्षेत्र में भी देखने को मिली। अस्थायी दुकानें तहस-नहस हो गईं। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह शुरू हुआ गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य

सड़कों पर फिसलन इस कदर बढ़ गई कि अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जलजमाव और कीचड़ को लेकर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। सुबह से ही प्रभावित इलाकों में गिरे हुए पेड़ों को हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया लेकिन जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी न होने के कारण दोपहर तक राहगीर और स्थानीय दुकानदार परेशान नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें