फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीएलओ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बारा के ओसा गांव में बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षामित्र के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा में कार्यरत शिक्षा मित्र संतोष कुमार को बूथ नंबर 249 पर शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटा।
विज्ञापन

शंकरगढ़ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर में लगे बीएलओ के साथ मारपीट की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी शिक्षा मित्र कार्य बहिष्कार करेंगे। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बताया कि थाना प्रभारी बारा को कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस मौके पर आशा देवी, परवीन बानो, अरुण सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुमंत तिवारी, दशरथ लाल भारती, राकेश कुमार, पूरन कुमार, मकसूद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें