फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में रक्तदानियों ने दिखाया उत्साह, महिलाएं भी बनीं महादानी

Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एआरएन) ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में सेवा भाव से संकल्पित लोगों ने भारी उत्साह से रक्तदान किया। फाउंडेशन के इस सामाजिक सरोकार से जुड़ी मुहिम से 162 यूनिट रक्तदान कई संस्थाओं का जुड़ाव हुआ। सर्वाधिक बेली में 104, एसआरएन में 28 समेत मंडल में 162 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन


बेली ब्लड बैंक में जुटे लोगों में पहली बार रक्तदान करने आए युवा जोश से भरे रहे। सभी ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहते हुए अगले शिविरों में रक्तदान करने का संकल्प लिया। महादानियों में शामिल कई महिलाओं का उत्साह इस कदर था कि हीमोग्लोबिन कम होने के बाद भी वह सेवा महादान का यह मौका चूकना नहीं चाहती थीं। वहां मौजूद बेली की सीएमएस डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने उन्हें खून की कमी दूर करने की दवाओं संग परामर्श दिया। रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड दिए गए। 

blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बेली और एसआएन में आयोजित रक्तदान शिविरों में पंजीकरण कराने वालों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों के रक्त के साथ रक्तचाप आदि की जांच कर दवाएं और सलाह भी दी गई। मेडिकल अफसर डॉ. बीके श्रीवास्तव और डॉ. एससी गुप्ता ने दो टीमों के सहयोगियों के साथ चार घंटे में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया। 

blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बेली अस्पताल में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने पहली और कई बार रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार भी दिए। उन्होंने कहाकि खून की कमी से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान का यह कार्य सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर आयोजित एक गोष्ठी में रक्तदान के फायदे बताए गए। जिसमें एसीएमओ डॉ. राहुल सिंह, रक्तकोष प्रभारी उत्तम सिंह, मुक्य परामर्शदाता अजय मिश्रा, सीएमएस बेली डॉ.सुषमा आदि ने विचार व्यक्त किए। शिविर में फार्मासिस्ट हेमंत शुक्ला,पीआरओ पंकज यादव, हरिवंश मौर्य, लवकेश शुक्ला, भूपेंद्र पांडेय, आलोक कुशवाहा, धीरज तिवारी, विभा मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
एमएलएन मेडिकल कॉलेज केे एसआरएन ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने किया। उन्होंने कहाकि छह जुलाई तक यह मुहिम जारी रहेगी। एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर बड़े पैमाने पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पैथालॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा कि पीड़ितों की सेवा का काम दूसरा नहीं हो सकता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र यादव ने टीम के साथ शिविर को संपन्न कराया। इस मौके पर महादानियों को प्रमाण पत्र दिए गए।  

blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में लायंस इंटरनेशनल और हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी युवा मंडल समेत कई स्वैच्छिक संस्थाओं ने सहयोग कर सेवा की मिसाल पेश की। राजनीतिज्ञों, छात्रों, गृहणियों, व्यापारियों के साथ प्रयागराज हैल्परस सेव द लाइफ संस्था, सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी ने भी लोगों को प्रेरित कर रक्तदान कराया। लायंस इंटरनेशनल के रक्तदान चेयरपर्सन पंकज माहेश्वरी, सहप्रभारी भरत हिरानी, मंडल पीआरओ पंकज पाठक, वीरेंद्र जायसवाल आदि ने रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित कर प्रमाणपत्र दिए। भाजपा काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक शैलेश पांडेय, सीएमपी की शिक्षिका तनया राय समेत दस शिक्षकों के साथ रक्तदान कर इस सेवा मुहिम से जुड़े रहने का संकल्प दोहराया।

वहीं मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. संतोष सिंह, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह, देश भक्त सेवा संस्थान एवं श्री क्रिएशन के स्वयंसेवकों ने अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शुक्ला की अगुवाई में रक्तदान शिविर में सहयोग किया। राजीव मिश्रा, विकास पांडेय,  ओम प्रकाश मिश्रा, निर्मला देवी, संगीता देवी आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

blood donation camp prayagraj - फोटो : प्रयागराज
फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर आर्गनाइजेशन की ओर से आजाद पार्क के गेट नंबर तीन पर आयोजित शिविर में लोगों को जागरूक कर रक्तदान का महत्व बताया गया। इस मौके पर अतिथियों ने इस कार्य को श्रेष्ठ सेवा कार्य बताया। संयोजक अमित बनर्जी ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि लोग जिंदगी रहते रक्तदान करें और जिंदगी के बाद नेत्रदान का संकल्प लें। वहीं एएमए ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कई संस्थाओं ने रक्तदान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें