फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश, जज्बे से रक्तदान ताकि बचे दूसरों की जान

Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रकतदान करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में मंडलायुक्त राजन शुक्ला समेत 90 महादानियों ने रक्तदान किया। इसके तहत स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में मंडलायुक्त राजन शुक्ला सहित 25 महादानियों ने र्क्तदान किया जबकि साठ से अधिक रक्तदानियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसी क्रम में ओल्ड कैंट स्थित थॉपर पॉली क्लीनिक में 37 और न्यू कैंट स्थित अश्विनी एमआई रूम में 28 महादानियों ने रक्तदान करके जरूरतमंदों की जान बचाने के संकल्प के साथ मानवता की सेवा का संदेश दिया। तेज गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी। लोग बारी-बारी करके शिविर समापन तक रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पहुंचते रहे।
विज्ञापन


एसआरएन चिकित्सालय में हुए मुख्य शिविर का उद्घाटन मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने किया। उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना की। कहा, खून की कमी से जिंदगी गंवाने वाले मरीजों की जान बचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल अनूठी है, इसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। इस प्रयास से अन्य सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया।  मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो.सरिता बजाज ने युवाओं की भूमिका को अहम बताया। पैथालॉजी विभाग की प्रो. वत्सला मिश्रा ने कहा, एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक वर्मा ने भी अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहा। कहा, ऐसे शिविर काबिलेतारीफ हैं। र्क्तदान महादान है। दूसरे जन संगठनों को भी इससे सीखना चाहिए। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी डॉ.केके द्विवेदी ने कहा. रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा, रक्तदान में शामिल होकर हर वर्ग मानवता की सेवा कर सकता है। शिविर में युवाओं, महिलाओं ने रक्तदान को लेकर गजब का जज्बा दिखाया।  कार्यक्रम में डॉ.फहीमुद्दीन, डॉ.राम मनोरथ, अनिल तिवारी, सुभाष दूबे, जावेद अख्तर, विनोद कुमार, राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रक्तदान में फिर आगे आए जांबाज जवान
विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से ओल्ड कैंट स्थित थॉपर पॉली क्लीनिक और न्यू कैंट में अश्विनी एमआई रूम में आयोजित रक्तदान शिविरों में सेना के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सुबह नौ बजे शुरू रक्तदान शिविर दोपहर तीन बजे तक चला। ओल्ड कैंट स्थित थॉपर पॉली क्लीनिक में 37 जवानों ने रक्तदान किया। कर्नल आरके श्रीवास्तव की देखरेख में संचालित शिविर में मेजर भावेश जोशी, कैप्टन डॉ. विकास गुप्ता, सूबेदार एमबी सिंह, डीके सिंह, आरके राजन, एपी सिंह, डीके शर्मा, विजय कुमार, साहिब खान, नागार्जुन, राजेश कुमार, डी.भारद्वाज आदि सहयोगी रहे। उधर, अश्विनी एमआई रूम में मेजर नवरतन राठौर की देखरेख में हुए रक्तदान शिविर में 28 जवानों ने रक्तदान किया। 

शिविर में शामिल महादानी
एसआरएन चिकित्सालय में मंडलायुक्त राजन शुक्ला, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सिंह, सैदाबाद स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के डॉ.मुरलीधर राम गुप्ता, डॉ.विमला गुप्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ज्योति तिवारी, शालिनी त्रिपाठी, केशव बाजपेयी, अजय राणा, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, श्याम सुंदर यादव, आशीष शर्मा आदि शामिल थे। इसी क्रम में थॉपर पॉली क्लीनिक से एके सिंह, राजपूत सुदर्शन, श्रीकांत राय, किशन, अमेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, राजेश पीवी, एके यादव, एलपी साहू, पीके कौशिक, मंजूनाथ, जगदीश सिनवर, राजकुमार, एल विश्वास, सी अब्बू, प्रशांत केपी, केवी रॉय, राजेश तिवारी, उमेश कुमार, एन रामचंद्र रॉय, एसडी गनेश, बिमल जाना, प्रभिलाश, रमेश कुमार, उदय कुमार, एमआर रॉबिंसन, राधेश्याम, एसटी शुक्ला, हरी लाल, राकेश कुमार, जय शंकर, प्रणव सिंह, बीडी शर्मा, शिव सिंह वीजी, विकास, श्री राज, बृजेंद्र और अश्विनी एमआई रूम में मेजर जितेंद्र कुमार दास आदि र्क्तदानियों मेें शामिल थे। 

104 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके मंडलायुक्त
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे इलाहाबाद के मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने104 वीं बार रक्तदान किया। इससे पहले वह 103 बार रक्तदान कर चुके हैं। तीन महीने पहले भी उन्होंने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रों को संबोधित भी किया। उन्होंने कई बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाने वालों को भी सम्मानित किया। इसमें वेद नारंग-38 बार, विनोद कुमार तिवारी-20 बार, डॉ.संतोष कुमार सिंह-20 बार, अभिजीत कौर-19 बार, अंशुल तिवारी-19 बार, अनिंदो नाग-15 बार, डॉ.प्रकाश चंद्र पांडेय-15बार, राम अवध कुशवाहा-20 बार, ऋषि पाल-12 बार, शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें