फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बचाने को आगे आए रक्तदानी

विज्ञापन
Blood donation came forward to save life - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। अमर उजाला एवं तेज बहादुर सप्रु चिकित्सालय के साझा तत्वावधान में शनिवार को अस्पताल के ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके दूसरों के लिए मिसाल पेश की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सुषमा श्रीवास्तव ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहाकि रक्त मानव जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। शरीर में खून बनने की एक स्वाभविक क्रिया होती है।
विज्ञापन

इस नाते निश्चित समयावधि में खून दिया जा सकता है, इससे शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इस दौरान चिकित्सालय के सुधीर मिश्रा, हरि शुक्ला, इशान सिंह, रजत कुमार आदि ने रक्तदान किया। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान रक्तदान कोष प्रभारी डा.उत्तम सिंह, हरवंश मौर्या, संदीप मिश्रा, हेमंत शुक्ला, अजय मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें