फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Donation : अमर उजाला के कैंप में रक्तदानियों ने किया महादान, कई संगठनों मे भी दिखा उत्साह

Sat, 14 Jun 2025 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को अमर उजाला मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में सर्जन्स एसोसिएशन, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के ब्लड बैंक, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल व चैथम लाइन स्थित एनसीसी हाउस में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
कॉल्विन अस्पताल में रक्तदान करते महादानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादानियों के जज्बे के आगे गर्मी ने भी घुटने टेक दिए। शनिवार को अमर उजाला की ओर से शहर के आठ स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविर में 209 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें कॉल्विन में सात, छावनी सामान्य अस्पताल में छह, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में 22, एनसीसी हेड क्वार्टर में 22, एयरपोर्ट टर्मिनल में 21, कोटक महिंद्रा में 35, मेडिकल कॉलेज में 44 व मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) में 52 यूनिट समेत कुल 209 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया।

विज्ञापन


देश के वीर सपूतों ने मिलिट्री हॉस्पिटल में 52 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान एमएच के ब्लड बैंक इंचार्ज कर्नल एके शर्मा मौजूद रहे। वहीं, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विश्व सर्जन्स डे के मौके पर 44 चिकित्सकों ने रक्तदान किया। यहां प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, एसआरएन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल व सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने पौधरोपण करके रक्तदान शिविर की शुरुआत की। वहीं, एसआरएन ब्लड बैंक के काउंसलर विनोद तिवारी ने लोगों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। बैंक मैनेजर अजीत सिंह ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया।

इसी प्रकार बेली अस्पताल में ब्लू क्रॉस सोसाइटी के 22 महादानियों ने रक्तदान किया। यहां शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. भावना शर्मा, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. उत्तम सिंह, हेमंत शुक्ला ने किया। चैथम लाइन स्थित एनसीसी हेड क्वार्टर में 22 कैडेटों ने रक्तदान किया। शिविर की शुरुआत कर्नल एएन झा ने की। इस दौरान एनसीसी कमांडर रवि मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा एयरपोर्ट टर्मिनल के कर्मचारियों ने 21, कॉल्विन हॉस्पिटल में सात व छावनी सामान्य अस्पताल में छह महादानियों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें