सरकारी आवास में रह रहे ब्लाॅक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर उर्फ मंगनपुर निवासी समीर कुमार (28) पुत्र स्व. बिंद्र देव सरोज विकास खंड कार्यालय में पत्रवाहक थे। वह सरकारी आवास में पत्नी सीमा देवी के साथ रहते थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तबीयत खराब होने पर पत्नी की सूचना पर परिजन उन्हें डाक्टरों के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई सुनील कुमार ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। बीडीओ उमेश सिंह ने बताया कि समीर कुमार की मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति हुई थी।