फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई

Sat, 13 Aug 2022 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पूरामुफ्ती, धूमनगंज व खुल्दाबाद की फोर्स लेकर शनिवार शाम पांच बजे बक्शी बाजार स्थित मुजफ्फर की जमीन पर पहुंचे। 404 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले इस भूखंड के कुछ हिस्सों में निर्माण भी किया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : ब्लाक प्रमुख मुजफ्फर की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गोतस्कर गिरोह के सरगना व कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर की पांच करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी गई। खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोहल्ले में स्थित बेशकीमती जमीन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब उसकी अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है। नवाबगंज के चफरी का रहने वाला मुजफ्फर वर्तमान में जेल में निरुद्ध भी है। उसके खिलाफ पिछले साल पूरामुफ्ती में गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 13 अन्य भी आरोपी बनाए गए थे। इसी मामले में कुर्की की कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन



एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पूरामुफ्ती, धूमनगंज व खुल्दाबाद की फोर्स लेकर शनिवार शाम पांच बजे बक्शी बाजार स्थित मुजफ्फर की जमीन पर पहुंचे। 404 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले इस भूखंड के कुछ हिस्सों में निर्माण भी किया गया था। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई से संबंधित बोर्ड भूखंड पर लगवा दिया। 

Trending Videos

Prayagraj News : ब्लाक प्रमुख मुजफ्फर की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरजनपदीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। 


11 संपत्तियों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फर गैंग की 11 संपत्तियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। आठ दिन पहले बम्हरौली उपरहार में छह व अप्रैल में पूरामुफ्ती के बेगम बाजार स्थित पांच भूखंड व मकानों को गैंगस्टर के तहत कुर्क किया गया था। इनका कुल मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये बताया गया है।
विज्ञापन

Prayagraj News : ब्लाक प्रमुख मुजफ्फर की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
आठ भाइयों में पांच हिस्ट्रीशीटर
मुजफ्फर आठ भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके समेत कुल पांच भाई हिस्ट्रीशीटर हैं। 2018 में धूमनगंज में उसे 1.8 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसी मुकदमे के आधार पर पिछले साल पूरामुफ्ती पुलिस ने मुजफ्फर व उसके गैंग के 13 सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया था। 


गैंगस्टर के मामले में मुजफ्फर समेत आठ गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि छह फरार हैं। उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। गैंग के अन्य सदस्यों की अपराध से अर्जित संपत्तियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें