फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही को अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। 80 हजार रुपये वसूल लिए गए। साथ ही फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें भी डाल दी गईं। पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गैरजनपद की रहने वाली महिला सिपाही मौजूदा वक्त में पुलिस लाइन में तैनात है। उसका आरोप है कि बलिया में उसकी बुआ के पड़ोस में अविनाश मौर्या रहता है जो उसे कई सालों से परेशान कर रहा है। उसने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। साथ ही इस पर उसके अश्लील फोटो डाले। आरोप है कि उसने काफी वक्त पहले चोरी से नहाते हुए उसके फोटो व अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। तस्वीर व वीडियो दिखाकर ही उससे 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। साथ ही नाजायज संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि जब उसने आरोपी की मां को इस बारे में बताया तो उसने भी रुपये न देने पर फोटो व विडियो वायरल करवाने की धमकी दी। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में यह भी बताया गया है कि घटना से वह इस कदर परेशान है कि उसके मन में जान देने के विचार भी आ रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें