फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मासूम पर हमले के विरोध में चौथे दिन भी भाकियू टिकैत का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पास विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। संगठन ने आरोप लगाया कि धरना स्थल पर नाबालिग बच्ची पर हुए जानलेवा हमले के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार, सोमवार को धरना स्थल पर कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया था। इसमें नाबालिग बच्ची घायल हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने किसानों और महिलाओं को अपशब्द कहे।
पुलिस की ओर से कार्रवाई ने पर पीड़ित परिवार और धरने पर बैठे लोगों में आक्रोश है। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दो जुलाई से संगम में जल सत्याग्रह का एलान

समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन के पदाधिकारी अनुज सिंह ने दो जुलाई दोपहर 12 बजे से संगम में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लंबित समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शंकरगढ़ के बंधवा गांव और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें